नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2016 6:32 AM
मुंगेर : वासंती नवरात्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को प्रारंभ हुआ. गाजे-बाजे व ढोल नंगाड़े के साथ माता का विसर्जन शोभायात्रा निकली जो शहर भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी गंगा तट सोझीघाट पर विसर्जित की गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं अखाड़ा समितियों द्वारा भी आकर्षक कलाबाजी का प्रदर्शन […]
मुंगेर : वासंती नवरात्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को प्रारंभ हुआ. गाजे-बाजे व ढोल नंगाड़े के साथ माता का विसर्जन शोभायात्रा निकली जो शहर भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी गंगा तट सोझीघाट पर विसर्जित की गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं अखाड़ा समितियों द्वारा भी आकर्षक कलाबाजी का प्रदर्शन किया गया. दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन यू तो शनिवार को विजयादशमी के कलश विसर्जन से प्रारंभ हुआ.
लेकिन विधिवत प्रतिमा विसर्जन रविवार को हुई. शहर के शेरपुर स्थित बड़ी दुर्गा मां को पूरे विधि विधान से विसर्जन के लिए निकाला गया. जिसमें भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए मां की प्रतिमा को नगर भवन के समीप बड़ा महावीर स्थान लाया गया. जहां माता की आरती लगायी गयी और फिर जय मां दुर्गे के जयघोष के साथ विसर्जन शोभायात्रा सोझी घाट पहुंची. जहां पूजा समिति के लोगों ने अंतिम पूजन-अर्चन कर नम आंखों से उत्तरवाहिनी गंगा में विसर्जित किया. देर रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा. श्रद्धालु माता के अंतिम दर्शन को बेताब थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










