मकर संक्रांति को लेकर सजा तिलबा-तिलकुट का बाजार

Updated:
विज्ञापन

मकर संक्रांति को लेकर सजा तिलबा-तिलकुट का बाजार फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : सजा दुकान प्रतिनिधि, मुंगेरमकर संक्रांति के त्योहार में अब मात्र तीन दिन शेष है. त्योहार को लेकर तिलबा-तिलकुट की बाजार सज चुकी है और जमकर खरीदारी हो रही है. शहर के दर्जनों स्थानों पर गया से कारीगर को मंगा कर तिलकुट […]

विज्ञापन

मकर संक्रांति को लेकर सजा तिलबा-तिलकुट का बाजार फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : सजा दुकान प्रतिनिधि, मुंगेरमकर संक्रांति के त्योहार में अब मात्र तीन दिन शेष है. त्योहार को लेकर तिलबा-तिलकुट की बाजार सज चुकी है और जमकर खरीदारी हो रही है. शहर के दर्जनों स्थानों पर गया से कारीगर को मंगा कर तिलकुट बनाया जा रहा है और अपने घरों के साथ ही सगे संबंधियों के यहां सौगात भेज रहे हैं. सज कर तैयार हो गया दुकानमुंगेर शहर के गांधी चौक से लेकर शादीपुर, बेकापुर, कौड़ा मैदान में दर्जनों तिलकुट की दुकान सजी है. जहां प्रतिदिन हजारों की बिक्री हो रही. इसके साथ ही जमालपुर व बरियारपुर में भी तिलकुट की दुकानें सजी है. चूंकि गया का तिलकुट काफी प्रसिद्ध है इसलिए व्यवसायी गया से तिलकुट कारीगर को मंगा कर यहां उत्तम कोटि का खास्ता वाला तिलकुट बनवा रहे हैं. लाखों का होगा कारोबारइस बार जिले में लगभग एक करोड़ रुपये के तिलकुट का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. तिलकुट विक्रेता मनोज कुमार ने बताया कि जिले भर में लगभग 200 तिलकुट के वैसे व्यवसायी हैं, जो बाहर से कारीगर को मंगा कर तिलकुट तैयार करवाते हैं. प्रत्येक व्यवसायी कम से कम एक लाख रुपये के लागत से अपना कारोबार कर रहे हैं. यह धंधा वैसे तो एक माह तक चलता है. किंतु मुख्य रूप से मकर संक्रांति के चार दिन पूर्व से बिक्री में तेजी आती है.मकर संक्रांति पर सामग्री का रेटसामग्री रेटतिलकुट 120- 250 रुपये/ किलोतिलवा 55- 60 रुपये/ किलोगुड़ 35- 38 रुपये/ किलोचीनी 34- 36 रुपये/ किलोतिल 200- 280 रुपये/ किलोचूरा सामान्य 22- 24 रुपये/ किलोचूरा कतरनी 40- 70 रुपये/ किलोउड़द दाल 160 रुपये/ किलोमूढ़ी 35 रुपये/ किलो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन