प्राचार्य कक्ष में पांच माह से लटका है ताला, कामकाज बाधित

Updated:
विज्ञापन

प्राचार्य कक्ष में पांच माह से लटका है ताला, कामकाज बाधित प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर अनुमंडल के योगमाया अजबलाल सिंह महाविद्यालय प्रखंडो में पिछले पांच माह से प्राचार्य कक्ष में ताला लटका हुआ है. जिसके कारण महाविद्यालय का कार्य प्रभावित है और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. बताया जाता है कि प्राचार्य […]

विज्ञापन

प्राचार्य कक्ष में पांच माह से लटका है ताला, कामकाज बाधित प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर अनुमंडल के योगमाया अजबलाल सिंह महाविद्यालय प्रखंडो में पिछले पांच माह से प्राचार्य कक्ष में ताला लटका हुआ है. जिसके कारण महाविद्यालय का कार्य प्रभावित है और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. बताया जाता है कि प्राचार्य मिथिलेश सिंह को महाविद्यालय के शासी निकाय द्वारा सेवा समाप्त कर दी गयी है और इसका प्रभार प्रभारी प्राचार्य रामनाथ सिंह को दिया गया है. बावजूद वे अपने पास चाबी रखे हुए हैं और छात्र-छात्राओं को मूल प्रमाण पत्र एवं कॉलेज का भी कामकाज बाधित हो रहा है. जबकि पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी के जांच के बाद अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि कॉलेज एवं छात्रों के हित को देखते हुए प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ कर कार्य को सुचारु से किया जाय. जिस पर मंगलवार को अंचलाधिकारी पूर्णेंदु वर्मा एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय को ताला खुलवाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी. ये अधिकारी महाविद्यालय पहुंच कर कर्मचारियों से बातचीत की और आपसी समन्वय स्थापित कर ताला खुलवाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन