हरियाणा से अपहृत बालक हरिणमार से बरामद

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : हरियाणा के रोहतक से अपहृत 4 वर्षीय अंकुश कुमार को हरियाणा एवं मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की रात संयुक्त रुप से छापेमारी कर गंगा पार हरिणामार गांव से बरामद किया. जबकि अपहर्ता कुंदन यादव फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने उसके पिता भादो यादव को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे एवं गिरफ्तार भादो […]

विज्ञापन

मुंगेर : हरियाणा के रोहतक से अपहृत 4 वर्षीय अंकुश कुमार को हरियाणा एवं मुंगेर पुलिस ने गुरुवार की रात संयुक्त रुप से छापेमारी कर गंगा पार हरिणामार गांव से बरामद किया. जबकि अपहर्ता कुंदन यादव फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने उसके पिता भादो यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

बच्चे एवं गिरफ्तार भादो यादव को हरियाणा पुलिस अपने साथ लेते गयी. प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश आजमगढ़ निवासी विनोद राठौर हरियाणा के रोहतक पीजीआइएमएस थाना क्षेत्र में रहते हैं. वहीं पर मुंगेर जिले के हरिणमार ओपी क्षेत्र के हरिणमार गांव निवासी कुंदन यादव भी रहता था. दोनों साथ ही एक निजी कंपनी में काम करते थे.

11 नवंबर को विनोद राठौर का पुत्र लापता हो गया. जबकि उसी दिन से कुंदन यादव भी हरियाणा से गायब था. विनोद ने रोहतक के गांधी कैंप ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कर कुंदन पर अपहरण का आरोप लगाया.

हरियाणा पुलिस कुंदन के फोन को सर्विंलास पर लेकर लगातार उसके गतिविधि पर नजर बनाये रखा. फोन डिटेल पर हरियाणा पुलिस गुरुवार को मुंगेर पहुंची और घटना के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा को जानकारी दी.

एसपी ने तत्काल ही हरिणमार ओपी प्रभारी कौशल किशोर भारती को निर्देश दिया कि हरियाणा पुलिस के साथ कुंदन के घर पर छापेमारी कर बच्चे को बरामद करे.

हरियाणा एवं मुंगेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुंदन के घर से अंकुश को बरामद कर लिया. कुंदन तो फरार हो गया. लेकिन उसके पिता भादो यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन