किसानों के धान मूल्य की राशि की रिलीज
मुंगेर: जिले के वैसे किसानों के लिए खुशखबरी है जिन्हें अबतक धान अधिप्राप्ति की राशि नहीं मिली थी और वे फांकाकशी की जिंदगी जी रहे थे. राज्य खाद्य निगम ने विभिन्न पैक्सों से प्राप्त धान के विरुद्ध सोमवार को 6 करोड़ 67 लाख 10 हजार 843 रुपये किसानों के भुगतान के लिए जारी कर दिया. […]
पूर्व में यदि किसानों से किसी प्रकार की निकासी परची भरा लिया गया है तो वैसे किसानों के बकाया राशि का भुगतान संबंधित शाखा प्रबंधक द्वारा नये परची के आधार किया जायेगा. किसानों को हर कीमत पर नये निकासी परची के आधार पर ही राशि का भुगतान किया जायेगा. परची को सक्षम पदाधिकारी जो अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से प्रतिनियुक्त होंगे के समक्ष ही भरा जायेगा. उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भुगतान की कार्रवाई का वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करायी जाय. साथ ही एसडीओ को निर्देश दिया कि भुगतान के समय अपने स्तर से पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्त करें और उसी के समक्ष किसानों द्वारा निकासी परची भरा जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










