भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, लोग हुए बेघर
हवेली : खड़गपुर गुरुवार की देर रात हुई भारी बारिश से खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कहीं घरों में पानी प्रवेश कर गया है तो कहीं सड़कों पर पानी फैला है. जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है और लोग घर से बेघर हो रहे हैं. […]
हवेली : खड़गपुर गुरुवार की देर रात हुई भारी बारिश से खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कहीं घरों में पानी प्रवेश कर गया है तो कहीं सड़कों पर पानी फैला है. जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है और लोग घर से बेघर हो रहे हैं.
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के पश्चिम आजिमगंज के दक्षिणी इलाके में गुरुवार की देर रात जमकर बारिश हुई. जिससे क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी और कई घरों में वर्षा का पानी प्रवेश कर गया है. बताया जाता है कि देवेंद्र यादव, रामजी यादव, रामवती देवी, दिनेश ठाकुर, अरुण ठाकुर का घर पूरी तरह जलमग्न हो गया है और इन लोगों को पड़ोसियों के घरों का सहारा लेना पड़ रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि नहर में लगे पाइप को बंद कर दिये जाने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है. साथ ही सड़कों पर भी डेढ़ से दो फिट पानी जमा होने से लोग अपने जरूरी कामकाज को भी नहीं कर पा रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










