विभिन्न आपदा में मृतक के 45 आश्रितों को मिला 1.80 करोड़ रूपये का मुआवजा

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार को जिले में विभिन्न आपदा से 45 मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को 1.80 करोड़ अनुग्रह अनुदान दिया.

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आश्रितों को प्रदान की अनुग्रह राशि

मुंगेर. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रविवार को जिले में विभिन्न आपदा से 45 मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को 1.80 करोड़ अनुग्रह अनुदान दिया. इसमें व्रजपात में दुधारू भैंस के मरने पर एक पशुपालक को भी अनुग्रह अनुदान दिया गया. मौके पर जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

चार लाख रुपये प्रति मृतक की दर से दिया गया अनुदान

कार्यक्रम के दौरान चार लाख रुपये प्रति मृतक की दर से कुल 45 मृतकों के लिए एक करोड़ 80 लाख रूपये एवं 37 हजार 500 रूपये प्रति दुधारू भैंस के लिए एक पशुपालक को अनुदान दिया गया. जिसमें सदर प्रखंड में डूबने से मरने वाले छह, जमालपुर में डूबने से मरने वाले तीन, बरियारपुर में डूबने से मरने वाले 10 तथा सर्पदंश से मरने वाले दो मृतकों के आश्रितों को अनुदान राशि दी गयी. इसके अतिरिक्त धरहरा प्रखंड के डूबने से आठ तथा सर्पदंश से मरने वाले एक, हवेली खड़गपुर में डूबने से मरने वाले नौ तथा व्रजपात से मरने वाले एक, असरगंज में डूबने से दो तथा सर्पदंश से मरने वाले एक और टेटियाबंबर प्रखंड में डूबने से मरने वाले दो मृतकों के आश्रितों को अनुदान राशि दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन