24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कलश शोभा यात्रा के साथ ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ आरंभ

* 151 कन्याओं द्वारा निकाली गयी कलश शोभा यात्रा* पंचांग पूजन के साथ किया गया यज्ञ मंडप में प्रवेश* वेद मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को किया गया प्रज्वलित फोटो संख्या : 6,7फोटो कैप्सन : कलश शोभा यात्रा एवं यज्ञ स्थल प्रतिनिधि , मुंगेर सदरउच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में बुधवार को कलश शोभा यात्रा के […]

* 151 कन्याओं द्वारा निकाली गयी कलश शोभा यात्रा* पंचांग पूजन के साथ किया गया यज्ञ मंडप में प्रवेश* वेद मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को किया गया प्रज्वलित फोटो संख्या : 6,7फोटो कैप्सन : कलश शोभा यात्रा एवं यज्ञ स्थल प्रतिनिधि , मुंगेर सदरउच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में बुधवार को कलश शोभा यात्रा के साथ ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ किया गया. यज्ञ के आरंभ होते ही वेद मंत्रोच्चार की ध्वनि से आस- पास का वातावरण पूर्णत: मंत्र मुग्ध हो गया है. साथ ही दूर- दराज के इलाके से श्रद्धालुओं की भीड़ भी यज्ञ स्थल पर पहुंचने लगी है.151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाल कर यज्ञ का आरंभ किया गया. उच्च विद्यालय के मैदान से निकाल कर शोभा यात्रा को राष्ट्रीय उच्च पथ 80 से होते हुए क्षेत्र भ्रमण कराया गया. शोभा यात्रा के साथ- साथ ढ़ोल- बाजा व घोड़ों का झुंड काफी रमणीय वातावरण प्रस्तुत कर रहे थे. क्षेत्र भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा मनियारचक गंगा तट पर पहुंची. जहां से कलश में जल भर कर यज्ञ मंडप पर लाया गया. तदुपरांत पंचांग पूजन कर आचार्य व यज्ञाचार्य ने मंडप में प्रवेश किया. यज्ञाचार्यों द्वारा पढ़े जा रहे वेद मंत्र के मधुर ध्वनि के बीच यज्ञ मंडप स्थित हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित की गयी. जिसके बाद विधिवत यज्ञ का आरंभ हुआ. शोभा यात्रा के दौरान यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि शंकर तांती, अरुण शर्मा, मनीष कुमार, अरुण साह, सचिव अशोक चौधरी, उप सचिव अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश रजक, अनुज कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें