ePaper

डेंगू पर नहीं लग रहा ब्रेक, वार्ड में 4 नये संभावित मरीज भर्ती

Updated at : 10 Nov 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है.

विज्ञापन

मुंगेर अगस्त माह से जिले में आरंभ डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिसके कारण सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में प्रतिदिन संभावित मरीज भर्ती हो रहे हैं. इस बीच रविवार को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में 4 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. जबकि इस दौरान वार्ड में कुल 11 मरीजों का इलाज चल रहा है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि रविवार को एलाइजा जांच में डेंगू का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया. हलांकि इस दौरान 4 नये संभावित मरीजों को भर्ती किया गया. जिसमें चंडीस्थान निवासी 55 वर्षीय चमेली देवी, लल्लू पोखर निवासी 40 वर्षीय कनव कुमार सिंह, श्यामपुर निवासी 15 वर्षीय यश राज तथा गुलजार पोखर निवासी 50 वर्षीय सोबो देवी को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. सभी मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. जबकि रविवार को डेंगू वार्ड में कुल 11 मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें 4 नये संभावित मरीजों के अतिरिक्त 59 वर्षीय रामदेव मोदी, 30 वर्षीय रवि कुमार, 15 वर्षीय रिया कुमारी, 14 वर्षीय रिमझिम कुमारी, 35 वर्षीय अलका कुमारी, 36 वर्षीय अभिषेक कुमार तथा 20 वर्षीय दीपा शर्मा का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन