देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का भाजपा का लक्ष्य संग्रामपुर. सोमवार को प्रखंड भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण भगत की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का लक्ष्य 10 करोड़ सदस्य बनाने का है. इसके लिये 1 नवंबर 2014 से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्य बनाने का काम किया जा रहा है. जिसका समापन 31 मार्च 2015 को होगा. अभी तक 8 करोड़ सदस्य बनाये जा चुके है. शेष बचे 7 दिनों में 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य शेष रह गया. जिसे हर हाल में पूरा किया जाना है. उन्होंने कहा कि संग्रामपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को एक हजार सदस्य प्रतिदिन बनाने के लिए विशेष योजना बनाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड भाजपा युवा मोरचा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, देवेंद्र साह, सुरेश प्रसाद सुमन, नागेश्वर भगत सहित अन्य मौजूद थे. अधिवक्ता के निधन पर शोक संग्रामपुर. रविवार की रात विशेष उपचार के लिए दिल्ली जा रहे 50 वर्षीय अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह की मौत रास्ते में हो गयी. सोमवार को उनके मृत शरीर को उनके पैतृक गांव झिट्टी लाया गया. जिसे देख लोगों के आंखों की धार बहने लगे. उनके निधन पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह, उमाकांत सिंह, धनंजय सिंह, शशि प्रकाश चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त की.
BREAKING NEWS
18.संग्रामपुर की खबरें :-
देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का भाजपा का लक्ष्य संग्रामपुर. सोमवार को प्रखंड भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण भगत की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का लक्ष्य 10 करोड़ सदस्य बनाने का है. इसके लिये 1 नवंबर 2014 से राष्ट्रीय स्तर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement