एलएलबी परीक्षा के पांचवे दिन 32 परीक्षार्थी हुए शामिल

Updated at : 05 Jul 2024 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एलएलबी परीक्षा के पांचवे दिन 32 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एक मात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा 1 जुलाई से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर केंद्र में ली जा रही है. जिसके पांचवे दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 334 परीक्षार्थियों में 332 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि पांचवें दिन दो पालियों में परीक्षा ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-1 के लॉ ऑफ कांट्रेक्ट विषय की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 176 परीक्षार्थियों में 175 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. जबकि दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-3 के लॉ ऑफ ट्रॉटस विषय की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 159 परीक्षार्थियों में 157 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब शनिवार को छठे दिन की परीक्षा एक पाली में होगी. जिसमें एलएलबी सेमेस्टर-5 के एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ विषय की परीक्षा ली जायेगी.

———————————————————

बॉक्स

———————————————————

फार्मास्यूटिकलस कैमेस्ट्री-5 की परीक्षा में 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने दो कॉलेज बाबा राजाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन (फार्मेसी) तथा जमुई कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में सत्र 2020-24 बी-फार्मा सेमेस्टर-5 में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षा 4 जुलाई से एसके कॉलेज, लोहंडा को परीक्षा केंद्र पर ली जा रही है. जिसके दूसरे दिन की परीक्षा शुक्रवार को ली गयी. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि बी-फार्मा सेमेस्टर-5 परीक्षा के दूसरे दिन फार्मास्यूटिकलस कैमेस्ट्री-5 विषय की परीक्षा ली जायेगी. जिसमें कुल 96 परीक्षार्थियों में 93 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं अब शनिवार को तीसरे दिन की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन