Munger news : गायत्री शक्तिपीठ का मनाया गया 25 वां वार्षिकोत्सव

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jan 2025 7:43 PM

विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ भाग चक्र की स्थापना के 25 वें वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ में 141 श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन की

विज्ञापन

जमालपुर. गायत्री शक्तिपीठ भाग चक्र की स्थापना के 25 वें वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ में 141 श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन की. साथ ही अपनी यज्ञ आहुति अर्पित की. डॉ राजेश के संयोजन में आयोजित यज्ञ में मुख्य अतिथि उप जॉन समन्वयक सच्चिदानंद तिवारी थे. उन्होंने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना का मूल उद्देश्य व्यक्ति में दिव्या गुणों से संपन्न शब्द और समुन्नत समाज का निर्माण करना है. व्यक्ति परिवार और समाज में आध्यात्मिक संस्कृति का जागरण है. देवालयों का वास्तविक कर्तव्य और दायित्व होना चाहिए. मनोज मिश्र ने कहा कि विश्व युद्ध की आशंका, जलवायु विषमता, वैचारिक प्रदूषण, भ्रमित जीवन शैली के निवारण में गायत्री साधना और यज्ञों की शृंखला के सामूहिक प्रयोग सहायक उपाय हैं. वीरेंद्र मिश्र ने गुरु भक्ति और प्रेरणा के गीत प्रस्तुत किया. मौके पर जोसेफ चार्ल्स सेंट, राजेंद्र पंडित, महेश चौरसिया, देवकी मंडल, मनोरमा देवी, रूबी देवी, रुक्मिणी देवी, सुलोचना देवी, किरण देवी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन