ePaper

मुंगेर में फिर मिले डेंगू के 2 नये पॉजिटिव मरीज, तीन संदिग्ध अस्पताल में भर्ती

Updated at : 15 Nov 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया

विज्ञापन

मुंगेर मौसम का पारा गिरने के बाद भी डेंगू संक्रमण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में डेंगू के कंफर्म मरीजों के साथ संदिग्ध मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को जिले में 4 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के 2 नये पॉजिटिव मरीज पाये गये. जबकि इस दौरान तीन नये संदिग्ध मरीजों को भी इलाज के लिये सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 4 मरीजों के एलाइजा जांच में डेंगू के 2 नये पॉजिटिव मरीज पाये गये. जिसमें 32 वर्षीय खुशबू देवी तथा जमालपुर निवासी 17 वर्षीय प्रिंस कुमार डेंगू पॉजिटिव पाया गया है. हलांकि दोनों ही मरीजों का इलाज अस्पताल के बाहर निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. इसके अतिरिक्त शुक्रवार को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में 3 नये संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया. जिसमें चंदनबाग निवासी 40 वर्षीय पिंकी देवी, कासिम बाजार निवासी 30 वर्षीय आशा देवी तथा शीतलपुर निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार सिंह को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया. इसके अतिरिक्त डेंगू वार्ड में शुक्रवार तक कुल 9 मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें तीन नये संदिग्ध मरीजों के अतिरिक्त 28 वर्षीय प्रशांत कुमार, 30 वर्षीय राकेश झा, 32 वर्षीय मजहर आलम, 17 वर्षीय शाबिया परवीन, 32 वर्षीय प्रीतम कुमार तथा 40 वर्षीय हरितोष कुमार का इलाज डेंगू वार्ड में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन