सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

हवेली खड़गपुर के पुरानी चौक निवासी सुनील मालाकार की 15 वर्षीय पुत्री माही कुमारी की मौत सर्पदंश के कारण मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. हवेली खड़गपुर के पुरानी चौक निवासी सुनील मालाकार की 15 वर्षीय पुत्री माही कुमारी की मौत सर्पदंश के कारण मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. इसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. माही के पिता सुनील मालाकार ने बताया कि सोमवार की रात घर में सभी सोये थे. इसी दौरान रात एक बजे माही को जहरीले सांप ने काट लिया. उसके चिल्लाने पर घर के लोग जाये और माही को लेकर अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचे. जहां इलाज के बाद सुबह चिकित्सकों ने कहा कि अब वह ठीक है. इसके बाद माही को लेकर घर आ गये, लेकिन घर आने के बाद दोबारा उसकी स्थिति बिगड़ गयी. जिसके बाद उसे दोबारा अस्पताल ले गये. जहां से माही को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि माही चार बहनों में सबसे छोटी थी. जबकि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी. परिजनों ने बताया कि माही के पिता सुनील मालाकार फूल बेचने का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन