14 फरवरी को मुख्यालय में लगेगा मेला, लाभुकों को मिलेगा वाहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 14 फरवरी को जिलास्तरीय वाहन मेला का आयोजन किया जायेगा. यह मेला समाहरणालय के समीप केसी सुरेंद्र बाबु शहीद स्मारक मैदान में लगेगा. जिसमें लाभुकों को स्वरोजगार के लिए अनुदानित दर पर वाहन उपलब्ध कराया जायेगा. मेला में जहां वाहन एजेंसी द्वारा स्टॉल लगाये जायेगें, वहीं सभी […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 14 फरवरी को जिलास्तरीय वाहन मेला का आयोजन किया जायेगा. यह मेला समाहरणालय के समीप केसी सुरेंद्र बाबु शहीद स्मारक मैदान में लगेगा. जिसमें लाभुकों को स्वरोजगार के लिए अनुदानित दर पर वाहन उपलब्ध कराया जायेगा. मेला में जहां वाहन एजेंसी द्वारा स्टॉल लगाये जायेगें, वहीं सभी एसडीओ व बीडीओ को डीएम ने निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के वाहन नहीं खरीदने वाले लाभुकों को लेकर मेला में पहुंचे.
मुंगेर जिले के 101 पंचायत के 505 लाभुकों को इस योजना के तहत वाहन देने का लक्ष्य दिया गया था. लेकिन चार चरणों में चले इस योजना में जिले में कुल 371 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान किया गया है. जिसमें से 207 लाभुकों ने अनुदानित दर पर यात्री वाहन की खरीद की.
लेकिन अब भी किसी न किसी कारण से 149 लाभुक वाहन खरीदने से चूक गये. जिसके कारण जिला स्तरीय वाहन मेला का आयोजन किया गया. ताकि वाहन खरीदने से छूटे हुए लाभुक ऑन द स्पॉट विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाये गये स्टॉल से अपना मनपसंद यात्री वाहन खरीद सके और अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर सके.
कहते हैं डीटीओ
डीटीओ रामाशंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना गरीबों को स्वरोजगार के लिए चलाया जा रहा है. लक्ष्य पूरा नहीं होने की स्थिति में ही जिला स्तरीय वाहन मेला का आयोजन किया गया है. जहां विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा. यहां चयनित लाभुक मनपसंद का यात्री वाहन खरीद सकेंगे.
डीएम ने एसडीओ व बीडीओ को दिया निर्देश
जिला स्तरीय वाहन मेला को लेकर जिला पदाधिकारी राजेश मीणा ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखी है.
जिसमें उन्होंने कहा है कि जिले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की उपलब्धि निराशाजनक है. पूर्व में भी समन्वय समिति की बैठकों में बार-बार लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने के लिए निदेशित किया जाता रहा है. विभिन्न पत्रों के माध्यम से भी निदेशित किया गया था. परंतु कार्य के प्रति यथोचित कार्रवाई नहीं किया जा रहा है.
आपलोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. जबकि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसलिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए वाहन मेला का आयोजन 14 फरवरी को केसी सुरेंद्र बाबु शहीद स्मारक मैदान में आयोजित किया गया है. उन्होंने सभी एसडीओ व बीडीओ को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी चयनित लाभुकों को जो वाहन नहीं खरीदे है उनके साथ उपस्थिति रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










