नल का जल नहीं मिलने पर प्रदर्शन
Updated at : 21 Jan 2020 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

टेटियाबंबर : प्रखंड के बनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में जल नल योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है. जिसके कारण अब तक बिंद टोला बनगामा के ग्रामीणों को नल का जल नहीं मिल पाया. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में ही प्रदर्शन किया और कहा कि शीघ्र निदान नहीं […]
विज्ञापन
टेटियाबंबर : प्रखंड के बनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में जल नल योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है. जिसके कारण अब तक बिंद टोला बनगामा के ग्रामीणों को नल का जल नहीं मिल पाया. जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में ही प्रदर्शन किया और कहा कि शीघ्र निदान नहीं निकला तो गांव से निकल कर सड़क पर आंदोलन करेंगे.
ग्रामीण बबीता देवी, सिया देवी, मीना देवी, बहादुर कुमार, विवेक कुमार, विभीषण कुमार, राजेश कुमार, राज कुमार बिंद, राहुल कुमार, बहादुर कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य और वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव ने मिलकर जल नल योजना का काम किया है. घटिया लोहे का पाया खड़ा किया गया है. जिसमें चदरा लगा दिया गया है. समर सेबल गाड़ दिया गया है. घरों तक पाइप भी बिछा दिया गया है.
लेकिन उसमें टोटी नहीं लगाया गया. इनता ही नहीं अब तक टंकी भी नहीं लगाया गया है. नल जल योजना में बड़े पैमाने पर राशि का बंदरबांट किया गया. यहीं कारण है कि अब तक हर घर जल नहीं पहुंच पाया है. जल मीनार का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने कारण समर सेबुल का पानी बर्बाद होकर नाला में गिर रहा है.
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव सहेंद्र प्रसाद सिंह ने नोटिस देकर वार्ड सदस्य और वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव को योजना के तहत बचा हुआ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद भी वार्ड सदस्य और वार्ड सदस्य वार्ड क्रियान्वयन समिति द्वारा काम नहीं कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि अगर शीघ्र पानी उनके घरों तक नहीं उपलब्ध होता है तो न सिर्फ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. बल्कि प्रखंड से लेकर समाहरणालय का घेराव कर अपना अधिकार मांगेगे.
कहते हैं पदाधिकारी
बीडीओ दृष्टिपाठक ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है. अगर मामला आता है तो उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




