दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी मामले में दो प्राथमिकी हुई दर्ज, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : बुधवार की देर शाम वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के रायसर मुहल्ला के रामसखा सत्यभामा इंटर कॉलेज के समीप दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव व गोलीबारी की घटना हुई. इस मामले में दोनों ओर से कोतवाली (वासुदेवपुर ओपी) में अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भी […]

विज्ञापन

मुंगेर : बुधवार की देर शाम वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के रायसर मुहल्ला के रामसखा सत्यभामा इंटर कॉलेज के समीप दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव व गोलीबारी की घटना हुई. इस मामले में दोनों ओर से कोतवाली (वासुदेवपुर ओपी) में अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इधर घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन
बताया जाता है कि रायसर मुहल्ला में दो पक्षों में विवाद हुआ. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. जिसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गये और जम कर पथराव हुआ. जबकि दोनों तरफ से एक दर्जन चक्र हवाई फायरिंग भी किया गया. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
लेकिन घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरिशंकर कुमार, एसडीओ खगेश चंद्र झा, सीओ गणेश कुमार सहित आधे दर्जन थाना के थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों के आधे दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में दो अलग-अलग पक्ष से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष से चुरंबा रायसर निवासी मो. कैसर ने लिखित आवेदन दिया. जिसमें एक नामजद एवं छह अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है.
इस मामले में सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि दूसरे पक्ष से रायसर निवासी रणधीर कुमार गुप्ता का पुत्र सौरभ कुमार ने थाना में लिखित शिकायत किया है. जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में राजा को गिरफ्तार किया है. कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन