सीएम कल आयेंगे मुंगेर, युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 25 सितंबर को मुंगेर आयेंगे. इसे लेकर एक ओर युद्ध स्तर पर प्रशासनिक तैयारी चल रहा है. वहीं दूसरी ओर पार्टी द्वारा सफियाबाद से लेकर मुंगेर पोलो मैदान सभास्थल तक बैनर, होर्डिंग लगाने का सिलसिला तेज हो गया है. जबकि शहर में पार्टी द्वारा सोमवार को माइकिंग भी करायी […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 25 सितंबर को मुंगेर आयेंगे. इसे लेकर एक ओर युद्ध स्तर पर प्रशासनिक तैयारी चल रहा है. वहीं दूसरी ओर पार्टी द्वारा सफियाबाद से लेकर मुंगेर पोलो मैदान सभास्थल तक बैनर, होर्डिंग लगाने का सिलसिला तेज हो गया है. जबकि शहर में पार्टी द्वारा सोमवार को माइकिंग भी करायी गयी.
प्रखंडों में जदयू कार्यकर्ता आम लोगों से मिलकर सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं. विदित हो कि मुंगेर कृषि विज्ञान केंद्र में बनने वाले वानिकी कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज भवन निर्माण का शिलान्यास करने आ रहे है. सभा स्थल से ही शिलान्यास सीएम द्वारा किया जायेगा.
मुख्यमंत्री सफियासराय हवाई अड्डा पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे और सड़क मार्ग से सीधे कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान जायेंगे. जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. एक ओर जहां पोलो मैदान में वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है.
लोहे के बड़े-बड़े मीनार खड़ा कर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. जबकि सीएम आगमन से पहले मुंगेर की सड़कों को चकाचक किया जा रहा है. इतना ही नहीं किला परिसर में संचालित फुटपाथी दुकानदारों को मंगलवार से दुकान नहीं लगाने का निर्देश दिया गया है.
एसडीओ कार्यालय के कर्मी घूम-घूम कर दुकानदारों को दुकान नहीं लगाने का हिदायत दिया. जबकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों का दल एक नंबर ट्रैफिक से लेकर सफियाबाद तक मुआयना किया. इधर पार्टी द्वारा उनके स्वागत को लेकर होर्डिंग, बैनर, तोरणद्वार बनाने का सिलसिला जारी है. साथ ही आम लोगों को सभा स्थल पर लाने के लिए युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










