बाइक चोर समझ ग्रामीणों ने तीन युवकों की कर दी पिटाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
संग्रामपुर : सोमवार की सुबह करीब 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर परिसर में लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल लेकर आये 3 युवकों को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चोर कह कर पकड़ लिया एवं उसकी पिटाई करने लगे. आम जनों द्वारा इसकी सूचना संग्रामपुर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना पुलिस घटनास्थल […]
विज्ञापन
संग्रामपुर : सोमवार की सुबह करीब 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर परिसर में लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल लेकर आये 3 युवकों को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चोर कह कर पकड़ लिया एवं उसकी पिटाई करने लगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
आम जनों द्वारा इसकी सूचना संग्रामपुर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पकड़े गये तीनों युवकों के साथ बिना नंबर की ग्लैमर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया.
मालूम हो कि 21 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर से प्रदीप कुमार दास की पैशन प्रो मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 46 सी 73 81 चोरी हो गयी थी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार से दो व्यक्ति लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था. उसमें से एक युवक अस्पताल के अंदर खड़ी की गयी पैशन प्रो मोटरसाइकिल चुराकर गंगटा मोड़ की ओर निकल गया.
सोमवार की सुबह लोगों की नजर लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल पर आये तीनों नवयुवकों पर पड़ी. कुछ ग्रामीणों ने तीनों युवकों को मोटर साइकिल चोर समझकर पकड़ लिया एवं मारपीट करने लगा. सूचना पाकर पहुंची संग्रामपुर पुलिस मोटर साइकिल सहित तीनों युवकों को संग्रामपुर थाना ले आयी.
जहां शक के आधार पर पकड़े गये तीनों युवकों की पहचान करायी. इनमें से मन्नु कुमार सिंह एवं चिंटू कुमार रजक बेलहर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव का तथा एक अन्य युवक सुधीर ओझा बांका जिला के बरमसिया गांव का निवासी बताया गया. बरमसिया गांव निवासी सुधीर ओझा ने बताया कि वह अपने ससुराल बड़हरा गांव आया था. वहीं से वह चिंटू के घाव का इलाज कराने संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया था. इस बीच लोगों ने तीनों को मोटरसाइकिल चोर कह कर पकड़ लिया और पीटने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन