पांच कट्ठा जमीन के लिए 20 साल से है विवाद, हुई मारपीट, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2019 5:24 AM
विज्ञापन
मुंगेर : सफियासराय ओपी क्षेत्र के शिवकुंड छर्रापट्टी में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं दोनों पक्षों के बीच […]
विज्ञापन
मुंगेर : सफियासराय ओपी क्षेत्र के शिवकुंड छर्रापट्टी में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थति बनी हुई है.
बताया जाता है कि शिवकुंज छर्रापट्टी निवासी कपिल देव यादव तथा सकलदेव यादव के बीच करीब 20 वर्षों से पांच कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. मामला वर्तमान में न्यायालय में लंबित है. बावजूद इसी जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की रात दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया. रात में तो मामला शांत हो गया.
लेकिन गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गये और जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष से कपिल देव यादव का पुत्र चंदन कुमार, शंकर प्रसाद यादव का पुत्र सतीश यादव तथा दूसरे पक्ष से सकलदेव यादव घायल हो गये.
मामले को लेकर घायल चंदन के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह चंदन और सतीश शौच के लिए जा रहा था. तभी सकलदेव यादव, शैलेंद्र यादव, मोहित यादव, रोहित यादव, बमबम यादव व पंकज यादव ने मिलकर भाले और फरसे से दोनों पर हमला कर दिया. जिसमें सतीश के सर में गंभीर चोट आई है. जबकि चंदन के बाएं हाथ का अंगूठा पूरी तरह कट कर अलग हो गया.
चंदन के भाई मनोरंजन ने बताया कि चंदन का चयन सीआरपीएफ में हो चुका है. जिसको लेकर ईर्ष्या बस उसके अंगूठे को काट दिया गया. ताकि वह मेडिकल अनफिट होने पर नौकरी न कर सके. वहीं दूसरे पक्ष के घायल सकलदेव यादव के परिजनों ने बताया कि आज सुबह सकलदेव यादव खेत पर काम कर रहा था.
तभी दबंगता दिखाते हुए चंदन यादव, हैवल यादव, मनोरंजन यादव, दल्लो यादव, शंकर यादव, छक्को यादव, चंद्रशेखर यादव, शक्तिमान यादव व कपिलदेव यादव वहां पहुंच कर फरसे और डंडे से सकलदेव यादव को पीटने लगे. जिसके बाद शोर मचाने पर वे लोग वहां से भाग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










