पुलिस का रौब दिखा कर एमवीआइ से भिड़ा युवक

Updated at : 13 Sep 2019 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस का रौब दिखा कर एमवीआइ से भिड़ा युवक

मुंगेर : शहर के भगत सिंह चौक के समीप गुरुवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एमवीआइ को पुलिस का रौब दिखाने के बाद, एक युवक बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पब्लिक मूवमेंट बनाने लगा. इस कारण भगत सिंह चौक के समीप कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लेकिन अफरातफरी में किसी […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के भगत सिंह चौक के समीप गुरुवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान एमवीआइ को पुलिस का रौब दिखाने के बाद, एक युवक बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पब्लिक मूवमेंट बनाने लगा. इस कारण भगत सिंह चौक के समीप कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लेकिन अफरातफरी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

एमवीआइ चंद्र प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को भगत सिंह चौक के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को बिना हेलमेट के रोका गया. तो वह अपने को थाना का स्टाफ बता कर चालान देने से इनकार करने लगा.
लेकिन बिना हेलमेट के होने के कारण उससे 1000 रुपये का चालान वसूल किया गया. इसके बाद युवक ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए पब्लिक मूवमेंट बनाने का प्रयास किया. लेकिन किसी तरह से मामले को शांत करा लिया गया है.
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस द्वारा चालान वसूला जाता है, लेकिन लोगों के साथ पुलिसकर्मी बदसलूकी भी करते हैं. इसी कारण स्थानीय लोगों ने इसका जम कर विरोध किया. विरोध करने के बाद कुछ समय के लिए स्थिति काफी गंभीर हो गयी. आम लोग पुलिसकर्मी व एमवीआई के साथ उलझने के लिए तैयार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन