पुलिस पर हमला कर बरामद अपहृत को ग्रामीणों ने छुड़ाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2019 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

धरहरा : प्रखंड के हेमजापुर ओपी क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव में बुधवार की रात अपहृत को छुड़ाने गयी पुलिस पर आपराधिक तत्वों ने हमला कर दिया और बरामद अपहृत महिला व बच्चे को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया. अपराधियों के इस हमले में पुलिस वाहन चालक टुनटुन घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
धरहरा : प्रखंड के हेमजापुर ओपी क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव में बुधवार की रात अपहृत को छुड़ाने गयी पुलिस पर आपराधिक तत्वों ने हमला कर दिया और बरामद अपहृत महिला व बच्चे को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया. अपराधियों के इस हमले में पुलिस वाहन चालक टुनटुन घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर मामले को लेकर हेमजापुर पुलिस ने दस नामजद व पचास अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
बताया जाता है कि भागलपुर जिले के महेशी निवासी संजय यादव हरियाणा सोनीपत के गोहाना में मजदूरी करता था. वहां वह अपनी पत्नी व बच्चों को भी रखे हुए था. मुंगेर के छर्रापट्टी गांव निवासी कुछ युवक भी वहीं पर रहकर मजदूरी करते थे.
इसी बीच छर्रापट्टी के गुलशन कुमार व गौतम ने संजय यादव की पत्नी, साला व दो बच्चों को लेकर छर्रापट्टी आ गये. इस संदर्भ में बुधवार को संजय यादव हेमजापुर ओपी पहुंच कर पुलिस को यह जानकारी दी कि छर्रापट्टी के गुलशन व गौतम उसकी पत्नी को अगवा कर अपने पास रखे हुए हैं. पुलिस जब देर शाम छर्रापट्टी गांव पहुंची, तो संजय की पत्नी व बच्चे वहां मिले.
पुलिस सबों को पुलिस वाहन पर बैठा कर गांव से लौटने लगी, तो आरोपी गुलशन कुमार, गौतम कुमार यादव समेत बिट्टू कुमार, नंदन यादव, कमीत कुमार, दिलखुश कुमार, रामानंद यादव, मनोज यादव उर्फ नाटा, गौरी कुमार, हिमिया यादव एवं अज्ञात 50 लोगों ने संगठित होकर पुलिस वाहन व पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया. साथ ही पुलिस हिरासत से सभी को छुड़ा ले गए. हमले में पुलिसकर्मियों को भी काफी चोटें आयीं. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




