ePaper

धूप व गर्मी से जीना मुश्किल आज हो सकती है बारिश

Updated at : 02 Jul 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
धूप व गर्मी से जीना मुश्किल आज हो सकती है बारिश

मुंगेर : पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से आम जनों का बुरा हाल हो गया है. लोगों को न तो बाहर चैन है और न ही घर में आराम है. हर कोई पसीने से लथपथ नजर आ रहे हैं. हर किसी की आंखें आसमान की ओर टिकी हुई है. बारिश नहीं होने के […]

विज्ञापन
मुंगेर : पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से आम जनों का बुरा हाल हो गया है. लोगों को न तो बाहर चैन है और न ही घर में आराम है. हर कोई पसीने से लथपथ नजर आ रहे हैं. हर किसी की आंखें आसमान की ओर टिकी हुई है.
बारिश नहीं होने के कारण अब तो किसान भी हिम्मत हारने लगे हैं. हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में जमकर बारिश होने की संभावना है. साथ ही संभावना व्यक्त की गयी है कि अगले एक सप्ताह के भीतर लगभग 195 एमएम बारिश हो सकती है. जिससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
वैसे तो सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. किंतु दिन भर उमस भरी गर्मी ने आम जनों का जीना मुहाल कर दिया. चिपचिपाती गर्मी में हर कोई पसीने से लथपथ नजर आये. उमस भरी गर्मी का आलम यह है कि कूलर व पंखे की हवा में भी चिपचिपाहट महसूस होती है.
जिसके कारण शरीर का पसीना सूख ही नहीं पा रहा है. इस गर्मी के कारण कई लोग तो त्वचा रोग के भी शिकार होने लगे हैं. हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जतायी है. बताया गया है कि मंगलवार को जहां झमाझम बारिश हो सकती है, वहीं अगले सात दिनों में जोरदार बारिश होने की भी प्रबल संभावना है.
अगले सात दिनों में वर्षा
तिथि वर्षापात
2 जुलाई 10.9 एमएम
3 जुलाई 2.1 एमएम
4 जुलाई 6.1 एमएम
5 जुलाई 23.2 एमएम
6 जुलाई 16.6 एमएम
7 जुलाई 49 एमएम
8 जुलाई 29 एमएम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन