अब इलाज के लिए अस्पताल में नहीं होगी धक्का-मुक्की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल के आउटडोर सेवा में बुधवार को क्यू मैनेजमेंट सिस्टम आरंभ कर दिया गया. जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने टोकन नंबर का बटन दबा कर किया. इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुधीर कुमार तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. नसीम मुख्य रूप से उपस्थित थे. ओपीडी सेवा में क्यू मैनेजमेंट […]
विज्ञापन
मुंगेर : सदर अस्पताल के आउटडोर सेवा में बुधवार को क्यू मैनेजमेंट सिस्टम आरंभ कर दिया गया. जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने टोकन नंबर का बटन दबा कर किया. इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुधीर कुमार तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो.
नसीम मुख्य रूप से उपस्थित थे. ओपीडी सेवा में क्यू मैनेजमेंट लागू हो जाने से अब न तो इलाज के दौरान भीड़ की स्थिति बनेगी और न ही मरीजों को अपने इलाज के लिए धक्का-मुक्की करनी होगी तथा मरीजों का इलाज काफी शांतिपूर्वक तरीके से हो पायेगा.
इलाज के पूर्व मरीजों को मिलेगा टोकन: सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल परिसर में संचालित ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से पंजीकृत मरीजों की पर्ची पर चिकित्सकवार टोकन नंबर दिया जा रहा है.
साथ ही उसी नंबर का टोकन स्लिप अलग से संबंधित मरीज को दिया जा रहा है. बताया गया कि क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के तहत इलाज के दौरान मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी और न ही किसी प्रकार के घुसपैठ होने की गुंजाइश रहेगी.
सभी चिकित्सकों के कक्ष के दरवाजे के ऊपर चिकित्सक के नाम सहित मरीज का टोकन नंबर प्रदर्शित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले डिवाइस को अधिष्ठापित किया गया है. जिसके बाद टोकन नंबर के अनुसार ही चिकित्सक मरीजों को ओपीडी सेवा उपलब्ध कराया जायेगा. इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी प्रयोग होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










