विक्की की हत्या से सदमे में है परिवार, मां का रो कर बुरा हाल

Updated at : 14 Jun 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
विक्की की हत्या से सदमे में है परिवार, मां का रो कर बुरा हाल

मुंगेर : दिलावरपुर निवासी 26 वर्षीय सैय्यद सरफराज उर्फ विक्की की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है. जबकि मां का रो-रो कर बुरा हाल है. भाईयों को भी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर विक्की की हत्या किसने और क्यों कर दी. हालांकि पुलिस को दिये बयान में अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया […]

विज्ञापन

मुंगेर : दिलावरपुर निवासी 26 वर्षीय सैय्यद सरफराज उर्फ विक्की की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है. जबकि मां का रो-रो कर बुरा हाल है. भाईयों को भी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर विक्की की हत्या किसने और क्यों कर दी. हालांकि पुलिस को दिये बयान में अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है.

सैय्यद सरफराज उर्फ विक्की चार भाईयों में सबसे छोटा था. बावजूद वह प्राइवेट स्तर पर बिजली मिस्त्री का काम करता था. इस काम से जो रुपया आता था वह घर में आर्थिक मदद करता था. विक्की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उसकी कमाई से मां को पूरा मदद मिलता था.
परिजन एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कम बोलता था और अपने काम से मतलब रखता था. किसी से उसकी दुश्मनी नहीं थी. मोहल्ला वालों ने बताया कि मोहल्ला के ही एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों परिवार के बीच दोनों की शादी की बातचीत भी चल रही थी. इसी बीच विक्की की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जिससे प्रेम प्रसंग में हत्या होने जैसा लगता है. इधर विक्की की मौत से पूरा परिवार टूट गया है. मां, भाई एवं बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन