धावा दल ने साइकिल स्टोर से बाल श्रमिक को कराया मुक्त

जमालपुर : जमालपुर के जुबली वेल स्थित एक साइकिल दुकान में छापेमारी कर बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. स्टोर के संचालक के विरुद्ध जमालपुर थाना में कांड संख्या 113/19 दर्ज कराया गया. जानकारी के अनुसार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को जुबली वेल चौक स्थित मेसर्स गौरव साइकिल स्टोर्स के प्रतिष्ठान […]
जमालपुर : जमालपुर के जुबली वेल स्थित एक साइकिल दुकान में छापेमारी कर बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. स्टोर के संचालक के विरुद्ध जमालपुर थाना में कांड संख्या 113/19 दर्ज कराया गया. जानकारी के अनुसार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को जुबली वेल चौक स्थित मेसर्स गौरव साइकिल स्टोर्स के प्रतिष्ठान पर जिला धावा दल की अगुवाई करते हुए छापेमारी के क्रम में वहां 13 वर्ष के एक किशोर को श्रम करते पाया गया. जिसे अधिकारी ने विमुक्त कराया और तत्संबंधी लिखित जानकारी जमालपुर थाने को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




