ऑटो-बोलेरो में भिड़ंत, छह घायल, एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की बुधवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से मौत हो गयी. जिसके बाद वहां पर परीक्षा भवन में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना होमगार्ड जवान के परिजनों तथा स्थानीय थाना को दी. पुलिस ने शव को […]
विज्ञापन
मुंगेर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की बुधवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से मौत हो गयी. जिसके बाद वहां पर परीक्षा भवन में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना होमगार्ड जवान के परिजनों तथा स्थानीय थाना को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
बताया जाता है कि हवेली खड़गपुर निवासी होमगार्ड जवान (गृह रक्षा वाहिनी संख्या-11735) कैलाश प्रसाद यादव बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय मुंगेर में पदस्थापित था. ड्यूटी के दौरान ही वह सुबह 6 बजे कार्यालय परिसर में ही लगे समरसेबुल पर स्नान करने गया. स्नान करने के उपरांत कपड़ा बदलते-बदलते वह अचानक गिर पड़ा, जिस पर वहां पास के ही परीक्षा भवन में काम कर रहे मजदूरों की नजर उन पर पड़
. मजदूरों ने जब तक उसे उठाने का प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद मजदूरों ने घटना की सूचना उसके परिजनों तथा स्थानीय थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. गृह रक्षा वाहिनी मुंगेर के डीएसपी मो. आमीर इसरार ने तत्काल मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 7 हजार रुपये दिया. साथ ही मृतक के एक पुत्र को अनुकंपा पर नौकरी तथा 4 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन