ट्रक ने जुगाड़ को मारी टक्कर, पांच मजदूर घायल, विरोध में एनएच जाम
Updated at : 04 May 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

धरहरा : सफियासराय-सूर्यगढ़ा मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 हेमजापुर चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार की अहले सुबह ओवरलोड बालू लदा ट्रक ने जुगाड़ वाहन को सामने से टक्कर मार दिया. जिसके कारण जुगाड़ वाहन दूर जा गिरा और उस पर सवार पांच मजदूर बुरी तरह घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए मुंगेर सदर […]
विज्ञापन
धरहरा : सफियासराय-सूर्यगढ़ा मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 हेमजापुर चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार की अहले सुबह ओवरलोड बालू लदा ट्रक ने जुगाड़ वाहन को सामने से टक्कर मार दिया. जिसके कारण जुगाड़ वाहन दूर जा गिरा और उस पर सवार पांच मजदूर बुरी तरह घायल हो गये.
सभी को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से जुगाड़ चालक को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. इधर इस घटना के विरोध में एक घंटे तक हेमजापुर के समीप ही आक्रोशित मजदूरों ने एनएच को जाम कर दिया.
बताया जाता है कि सिंघिया गांव से शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे जुगाड़ वाहन पर पांच मजदूर सवार होकर सूर्यगढ़ा मजदूरी करने के लिए जा रहा था. जैसे ही हेमजापुर चेकपोस्ट के समीप जुगाड़ वाहन पहुंचा कि उसी समय सामने से आ रही ट्रक ने जुगाड़ को धक्का मार दिया.
जुगाड़ पलट गया. जिसमें धरहरा प्रखंड के अदलपुर निवासी चालक राजेश शर्मा, अदलपुर अमारी निवासी मजदूर अवा यादव, हवेली खड़गपुर प्रखंड के सठबिग्गी निवासी पंकज मंडल, इंदल मंडल एवं भागलपुर जिला के छोटी परबत्ता निवासी अजय मंडल बुरी तरह जख्मी हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही हेमजापुर ओपी प्रभारी बीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन चालक राजेश शर्मा की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. इधर आक्रोशित साथी मजदूरों ने हेमजापुर के समीप एनएच 80 सड़क जाम कर कर दिया. जिसके कारण यातायात व्यवस्था ठप हो गयी.
जाम की सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर रतन कुमार, धरहरा थाना अध्यक्ष रंजन कुमार, सफियासराय ओपी प्रभारी, बीडीओ धरहरा प्रभात रंजन, सीओ मो. अबुल हुसैन मौके पर पंहुच कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व मजदूर नेताओं के सहयोग से जाम समाप्त करवाया. हेमजापुर ओपी के बाहर सीसीटीवी कैमरे द्वारा धक्का मार फरार होने वाले ट्रक की पहचान पुलिस कर रही है.
मालवाहक मैजिक के टक्कर से वृद्ध घायल
धरहरा. प्रखंड के दरियापुर मोड़ के समीप मालवाहक मैजिक के टक्कर से एक 45 वर्षीय वृद्ध घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचे धरहरा एसआइ रंजीत कुमार द्वारा घायल वृद्ध को उपचार के लिए प्रथमिक स्वस्थ्य केंद्र जमालपुर में भरती कराया गया. उपचार करवाने व हालत सामान्य होने तक एसआई वहीं घायल के साथ बने रहे व परिजनों को सूचित किया.
घायल की पहचान जमुई जिला निवासी श्यामानंद चौधरी के रूप में हुई. जो अपने दामाद सारोबाग निवासी सूरज चौधरी के घर पर रहता है. एसआई रंजीत कुमार ने बताया कि मजदूरी कर घर लौटने के क्रम में असंतुलित मैजिक नंबर बीआर08जी-0919 ने दरियापुर मोड़ के समीप श्यामानंद को टक्कर मार दी. चालक वाहन को छोड़ भाग गया. वाहन को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




