… और मताधिकार से वंचित रह गयी वृद्ध महिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : एक ओर जहां पिछले कई महीने से नये तथा छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम चल रहा था. वहीं दूसरी ओर जो मतदाता पूर्व के सभी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे थे, उसका नाम ही मतदाता सूची से गायब कर दिया गया. ऐसा ही […]
विज्ञापन
मुंगेर : एक ओर जहां पिछले कई महीने से नये तथा छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम चल रहा था. वहीं दूसरी ओर जो मतदाता पूर्व के सभी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे थे, उसका नाम ही मतदाता सूची से गायब कर दिया गया. ऐसा ही एक मामला मध्य विद्यालय रमनकाबाद के मतदान केंद्र संख्या 217 पर देखने को मिला. जहां रमनकाबाद तूरी टोला निवासी जगदेव मांझी की 60 वर्षीय पत्नी सिया देवी को मतदान कर्मियों ने वोट नहीं डालने दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
मतदान कर्मियों ने उसे बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, जिसके कारण वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकती है. जिसके बाद सिया देवी को काफी मायूस होकर मतदान केंद्र से वापस लौट जाना पड़ा. सिया देवी ने बताया कि उसी के गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 79 की सेविका सोनी कुमारी बीएलओ है. किंतु सारा काम उसका पति करता है. उन्होंने जानबूझ कर मतदाता सूची से उसका नाम हटावा दिया. जिसके कारण वह इस बार अपने मताधिकार से वंचित रह गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन