एके-47 मामला: 13 सदस्यीय एनआईए की टीम पहुंची मुंगेर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर पुलिस द्वारा 20 एके-47 व भारी मात्रा में उसके पार्ट्स बरामदग करने के मामले की जांच करने रविवार को एनआईए की 13 सदस्सीय टीम मुंगेर पहुंची. टीम का नेतृत्व डीएसपी एनके मालवीय कर रहे हैं, जो देर शाम एसपी बाबू राम से मुलाकात की. माना जा रहा है कि टीम को एके-47 […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर पुलिस द्वारा 20 एके-47 व भारी मात्रा में उसके पार्ट्स बरामदग करने के मामले की जांच करने रविवार को एनआईए की 13 सदस्सीय टीम मुंगेर पहुंची. टीम का नेतृत्व डीएसपी एनके मालवीय कर रहे हैं, जो देर शाम एसपी बाबू राम से मुलाकात की.
माना जा रहा है कि टीम को एके-47 से संबंधित सभी एफआईआर व अब तक के अनुसंधान का चार्ज मुंगेर पुलिस सौंप देगी. विदित हो कि 29 अगस्त को तीन एके-47 के साथ जमालपुर में मुंगेर पुलिस ने मुफस्सिल थाने के मिर्जापुर बरदह निवासी मो. इमरान को गिरफ्तार किया था.
जांच में यह सामने आया कि ये सभी एके-47 व पार्ट्स मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध कारखाने से गायब किये गये हैं, जहां से सेना को आपूर्ति की जाती है. इसके बाद गृह मंत्रालय ने मामले के जांच की जिम्मेदारी एनआईए को सौंप दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन