पटना : हाल श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल का
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में द्वितीय पाली में खुलने वाले दवा व पंजीयन काउंटर नहीं खुल रहे हैं. दरअसल मामला यह है कि अस्पताल में तैनात सात फार्मासिस्टों में पांच का तबादला दूसरे अस्पतालों में किया गया है. ऐसे में महज दो फार्मासिस्टों के सहारे दवा काउंटर संचालित हो रहा है. […]
विज्ञापन
पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में द्वितीय पाली में खुलने वाले दवा व पंजीयन काउंटर नहीं खुल रहे हैं. दरअसल मामला यह है कि अस्पताल में तैनात सात फार्मासिस्टों में पांच का तबादला दूसरे अस्पतालों में किया गया है. ऐसे में महज दो फार्मासिस्टों के सहारे दवा काउंटर संचालित हो रहा है.
इसी कारण से गुरुवार की दोपहर की पाली में इमरजेंसी में उपचार कराने आये मरीजों के लिए खुलने वाले दवा काउंटर को बंद कर दिया गया है. इस संबंध में प्रभारी सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धनेश कुमार ने बताया कि स्थानांतरित कर्मियों की ओर से दवाओं को कार्टन से निकाल कर सजा दिया गया है. इस परिस्थिति में सुरक्षा की लिहाज से काउंटर को बंद कर दिया गया है. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की मानें तो इस संबंध में अस्पताल की उपाधीक्षक ने सूचित किया है.
ऐसे में मरीजों को थोड़ी परेशानी हुई है. एक दो दिनों में समस्या का समाधान हो जायेगा. इधर, दवा नहीं मिलने की स्थिति में इमरजेंसी में उपचार कराने आये मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इधर, उपाधीक्षक डॉ दीपा मजूमदार ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इमरजेंसी में जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता करा दी गयी है.वहीं , मरीजों के पंजीयन के लिए पूछताछ काउंटर पर व्यवस्था करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन