सफाइकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, पड़ा रहा कचरा
Updated at : 12 Sep 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं सफाइकर्मी मुंगेर : नगर निगम के स्थायी व दैनिक सफाइकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. जिस कारण शहर में सफाई नहीं हुई और मुख्य बाजार से ले गली-मुहल्लों में कूड़ा का अंबार लग गया है. यहां तक कि सड़कों पर झाड़ू […]
विज्ञापन
बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं सफाइकर्मी
मुंगेर : नगर निगम के स्थायी व दैनिक सफाइकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. जिस कारण शहर में सफाई नहीं हुई और मुख्य बाजार से ले गली-मुहल्लों में कूड़ा का अंबार लग गया है. यहां तक कि सड़कों पर झाड़ू तक नहीं लगा. जेसीबी व ट्रैक्टर भी निगम कार्यालय में लगा रहा. सफाइकर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा. आंदोलन का नेतृत्व सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो कर रहे हैं. निगम के दैनिक कर्मियों के दो माह का बकाया वेतन, पेंशन की मांग को ले आंदोलनरत हैं.
नहीं हुआ कूड़े का उठाव, बजबजा रहीं नालियां. निगम के स्थायी एवं अस्थायी कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में कहीं भी सफाई नहीं हुई. शहर के मुख्य बाजार में कूड़ा का अंबार लगा है. नंदकुमार पार्क, शास्त्री चौक, एसबीआइ बाजार ब्रांच बेकापुर, बड़ा बाजार राजवटी, सादीपुर, गुलजार पोखर, माधोपुर, कासिम बाजार, कैनरा बैंक गली में, मकससपुर तेल गोदाम के समीप, सादीपुर सहित दर्जनों स्थानों पर कूड़ा का अंबार लगा है. यहां तक कि गली-मुहल्लों में भी कूड़ा उठाव नहीं होने कूड़ा बिखरा पड़ा है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि सड़कों पर झाड़ू भी लगाया गया.
मांगों की अनदेखी कर रहा निगम प्रशासन
ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मियों के मांगों को अनदेखी कर रही है. दैनिक सफाइकर्मियों को पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. जिसके कारण उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. निगम में पिछले ढाई महीने से नगर आयुक्त के नहीं रहने के कारण कर्मियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है. मृतक के आश्रितों को अनुकंपा पर बहाल नहीं किया जा रहा है. साथ ही स्थायी कर्मी के पीएफ का 25 लाख रुपये जो पोस्ट ऑफिस मुंगेर में जमा था उसे निकालकर दूसरे मद में खर्च कर दिया गया. जो वित्तीय अनियमितता है. इस मामले में भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
सफाई नहीं होने से पूजा समितियां परेशान
सफाई नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी गणेश पूजा समिति के सदस्यों को हो रही है. गणेश चतुर्थी के अवसर शहर के कई स्थानों पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. साथ ही बुधवार को तीज व चौठचंदा का त्योहार मनाया जायेगा. ऐसे समय में निगम के सफाइकर्मियों द्वारा हड़ताल कर दिये जाने से वैसे स्थानों पर जहां गणेश प्रतिमा स्थापित की जायेगी, वहां परेशानी उत्पन्न हो गयी है. ऐसे में पूजा समिति द्वारा स्वयं मजदूर रखकर सफाई कराने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




