मुंगेर : बच्चों को अभियुक्त बनाने पर आईओ निलंबित

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : खगड़िया जिले के चौथम थाने में एक आपराधिक मामले में तीन बच्चों को अभियुक्त बनाये जाने और कांड के सूचक के मेल में अनुसंधान करने के आरोप में मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक जीतेंद्र मिश्रा ने अवर निरीक्षक कैलाश प्रसाद यादव (आईओ) को निलंबित कर दिया है, जबकि इस मामले में चौथम के थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन
मुंगेर : खगड़िया जिले के चौथम थाने में एक आपराधिक मामले में तीन बच्चों को अभियुक्त बनाये जाने और कांड के सूचक के मेल में अनुसंधान करने के आरोप में मुंगेर के पुलिस उपमहानिरीक्षक जीतेंद्र मिश्रा ने अवर निरीक्षक कैलाश प्रसाद यादव (आईओ) को निलंबित कर दिया है, जबकि इस मामले में चौथम के थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
बताया जाता है कि खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी गांव निवासी मो रजी अहमद एवं उनके तीन छोटे-छोटे बच्चों को अभियुक्त बना दिया गया. इस मामले में इन लोगों पर पेड़ काटने का आरोप है. जब रजी अहमद ने मामले को लेकर डीआईजी के समक्ष न्याय की गुहार लगायी, तो 24 फरवरी, 2018 को ही डीआईजी ने थानाध्यक्ष के चौथम को आवश्यक कार्रवाई के लिए आवेदन भेजा था, किंतु अबतक जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
इधर पुन: 10 अगस्त को रजी अहमद डीआईजी के समक्ष अपने छह वर्ष, आठ वर्ष व दस वर्ष के बच्चों को लेकर जब डीआईजी के दरबार में न्याय की गुहार लेकर हाजिर हुआ तो डीआईजी ने कार्रवाई करते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन