जेल में बंद नक्सली बीरबल मुर्मू करता था मोबाइल से बात

Updated:
विज्ञापन

बीरबल के बिस्तर के नीचे मिला था मोबाइल कैदी दिवेश सिंह के वार्ड से मिले मोबाइल व नकदी 18 अगस्त को दर्ज कराया गया था मामला मुंगेर : जेल में बंद कुख्यात नक्सली बीरबल मुर्मू उर्फ पांचू दा के बिस्तर के नीचे से मोबाइल एवं अतिरिक्त सिम कार्ड मिला है. जबकि जेल अस्पताल में बंद […]

विज्ञापन

बीरबल के बिस्तर के नीचे मिला था मोबाइल

आपके शहर में

विज्ञापन
कैदी दिवेश सिंह के वार्ड से मिले मोबाइल व नकदी
18 अगस्त को दर्ज कराया गया था मामला
मुंगेर : जेल में बंद कुख्यात नक्सली बीरबल मुर्मू उर्फ पांचू दा के बिस्तर के नीचे से मोबाइल एवं अतिरिक्त सिम कार्ड मिला है. जबकि जेल अस्पताल में बंद एक अन्य बाहुबली कैदी दिवेश सिंह के वार्ड से मोबाइल एवं 3600 रुपया बरामद किया गया. जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ गया है. इस मामले में मंडल कारा उपाधीक्षक द्वारा 18 अगस्त को कोतवाली थाना में कांड संख्या 317/18 दर्ज कराया गया है.
बताया जाता है कि मुंगेर जिला प्रशासन के निर्देश पर रात 01:25 बजे मंडल कारा के वार्ड एवं अस्पताल कक्ष में तलाशी ली गयी. कारा कक्ष संख्या 12 में जांच के दौरान बीरबल मुर्मू उर्फ पांचू मुर्मू उर्फ पांचू दा के बिस्तर के नीचे से एक मोबाइल, एक सिम कार्ड एवं वार्ड में लावारिस अवस्था में एक सिम कार्ड बरामद किया गया. जबकि अस्पताल कक्ष संख्या 3 से एक मोबाइल फोन लावारिस स्थिति में बरामद किया गया. उस वार्ड में बंद देवेश सिंह के बगल खाली बिस्तर से 3600 रुपया भी बरामद हुआ. इस मामले में बीरबल मुर्मू एवं देवेश सिंह के खिलाफ मंडल कारा उपाधीक्षक द्वारा कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया.
इधर कुख्यात नक्सली बीरबल मुर्मू उर्फ पांचू दा के पास से मोबाइल मिलने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है. कहा जाता है कि ऐसे इनामी नक्सली के पास से मोबाइल मिला है जो नक्सली संगठन का नेतृत्वकर्ता है. जिस पर हत्या सहित दर्जनों मामला दर्ज है. उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा. मोबाइल के बल पर बीरबल मुर्मू आज भी संगठन में अपनी सक्रियता को बनाये हुए है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन