Munger news : स्नातक सेमेस्टर-3 में पहले दिन 116 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ की गयी

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ की गयी. इसमें दोनों सत्रों में 28 क्रेडिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ही सेमेस्टर-3 में नामांकन का मौका दिया जा रहा है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 11 जनवरी तक नामांकन का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि सेमेस्टर-2 में 28 क्रेडिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ही उत्तीर्ण किया गया है. कोर्स के नियमानुसार सेमेस्टर-1 या 2 में बैकलॉग वाले विद्यार्थियों को सेमेस्टर-3 में नामांकन का मौका नहीं मिलेगा. इसके लिये ऐसे विद्यार्थियों को पहले अपना बैक पेपर क्लीयर करना होगा. जिसके बाद ही उन्हें सेमेस्टर-3 में नामांकन का मौका दिया जायेगा. वहीं सेमेस्टर-3 में नामांकन को लेकर पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में पहले दिन कुल 116 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 100, विज्ञान संकाय में 15 व वाणिज्य संकाय में एक विद्यार्थी ने नामांकन लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन