18 केंद्रों पर 27,530 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

मुंगेर : संग्रहालय सभाकक्ष में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें बुधवार 21 फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने जहां कई आवश्यक निर्देश दिये, वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने भी कानून व्यवस्था बनाये रखने के […]
मुंगेर : संग्रहालय सभाकक्ष में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें बुधवार 21 फरवरी से आयोजित होने वाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने जहां कई आवश्यक निर्देश दिये, वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने भी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को पूरी तरह से तत्पर रहने का निर्देश दिया़
मौके पर नगर आयुक्त श्यामल किशोर पाठक व सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे़ डीएम ने कहा कि छात्र वाले केंद्रों पर सिर्फ पुरुष बल तथा छात्रा वाले केंद्रों पर अधिकांश महिला बल को लगाया जायेगा, ताकि अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो़ उन्होंने कहा कि जिले भर के कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से मैट्रिक की परीक्षा आरंभ हो जायेगी, जो 21-28 फरवरी तक दोनों पालियों में चलेगी़
इस परीक्षा में कुल 27,530 परीक्षार्थी शामिल होंगे़ इसमें कुल 10 केंद्रों पर 12,953 छात्राएं तथा कुल 8 केंद्रों पर 14,422 छात्र भाग लेंगे़ परीक्षा को लेकर जहां सभी केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी, वहीं खुफिया कैमरे से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जायेगी़ कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है़ साथ ही केंद्रों पर तैनात होने वाले दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक तथा वीक्षकों को भी सख्त हिदायत दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










