ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की गयी जान

मरौना : मरौना-निर्मली मुख्य पथ पर रविवार की देर रात ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से जख्मी एक अन्य युवक की अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में सफल रहा. मृत युवक मरौना थानाक्षेत्र […]
मरौना : मरौना-निर्मली मुख्य पथ पर रविवार की देर रात ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से जख्मी एक अन्य युवक की अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में सफल रहा. मृत युवक मरौना थानाक्षेत्र के सरोजाबेला निवासी इंद्रदेव यादव के 16 वर्षीय पुत्र गगन कुमार व पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मथीया भलवलिया निवासी महेश महतो के 26 वर्षीय पुत्र दिनेश महतो बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










