9:30 घंटे अनिश्चित विलंब से पहुंची 09093 उधना-भागलपुर स्पेशल

Updated:
विज्ञापन

Udhna-Bhagalpur special

विज्ञापन

9:30 घंटे अनिश्चित विलंब से पहुंची 09093 उधना-भागलपुर स्पेशल

जमालपुर. 09093 उधना-भागलपुर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 9:30 घंटे निश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 4:42 बजे है. जो अपराह्न 14:30 बजे पहुंची. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि उधना से ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही रवाना हुई थी. लेकिन जबलपुर तक ट्रेन 3 घंटे से अधिक लेट हो गई. जबकि 5 घंटे लेट चलकर कटनी पहुंची. वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 7 घंटा और पटना 8:30 घंटे विलंब से पहुंची. जबकि जमालपुर तक ट्रेन 9:30 घंटे विलंब से पहुंची. वहीं 03459 अप भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन 2 घंटे से अधिक विलंब से चलकर मध्य रात्रि 1:50 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 23:35 बजे है. 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 9:40 बजे की जगह अपराह्न 12:05 बजे जमालपुर आई. जबकि 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

बॉक्स

एक ट्रिप चलेगी स्पेशल ट्रेन

जमालपुर . सूरत से मालदा टाउन और मालदा टाउन से उधना के लिए एक-एक ट्रिप स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ कौशिक मित्र ने बताया कि 09013 डाउन सूरत-मालदा टाउन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सूरत से 16 अप्रैल की रात्रि 8 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना हुई है. जो तीसरे दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. जबकि वापसी में यह ट्रेन मालदा टाउन से सूरत के लिए नहीं, बल्कि मालदा टाउन से उधना के लिए 19 अप्रैल को सुबह 9:05 बजे रवाना होगी. जो तीसरे दिन मध्य रात्रि 12:35 बजे उधना पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा और न्यू फरक्का रेलवे स्टेशनों पर रूकेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन