मुंगेर में निगमकर्मी के अनिश्चितकाली हड़ताल शहर में सफाई कार्य ठप, लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर में निगमकर्मी के अनिश्चितकाली हड़ताल पर चले गए हैं. बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के उपमहामंत्री ब्रहमदेव महतो के नेतृत्व में कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने सुबह 08 बजे नगर निगम कार्यालय से जुलूस निकाला.

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शनिवार से मुंगेर नगर निगम के सभी कर्मचारी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. निगम कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण शनिवार को निगम कार्यालय में ताला लटका रहा. जिसके कारण जहां सभी कार्यालय कार्य बंद रहे. वहीं शहर की साफ-सफाई का काम भी पूरी तरह ठप हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कर्मचारियों ने निगम कार्यालय से जुलूस निकाला

महासंघ के आह्वान निगम कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के उपमहामंत्री ब्रहमदेव महतो के नेतृत्व में कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने सुबह 08 बजे नगर निगम कार्यालय से जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल कर्मी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शहर की मुख्य सड़कों का भ्रमण किया. जुलूस निगम कार्यालय से निकल कर जुबली वेल चौक, गांधी चौक, बाटा चौक, राजीव गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते पुन: निगम कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ.

27 अगस्त से राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल

ब्रहमदेव महतो ने बताया कि वर्षों से निगम में कार्यरत दैनिक सफाई मजदूरों की मांगों पर सरकार द्वारा समाधान के लिए कोई पहल नहीं होता देख संघर्ष मोर्चा एवं महासंघ द्वारा 27 अगस्त से राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है. जिसके ऑह्वान पर शनिवार से निगम के सभी कर्मी तथा सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.

भुगतान सहित कई मांग शामिल हैं

उन्होंने बताया कि संघ की मुख्य मांगों में डी ग्रुप की बहाली, जिस पर सरकार ने रोक लगा रखी है. उसे बरकरार रखे जाने, दैनिक मजदूरों का स्थायीकरण करने, नगर निकाय में आउटसोर्सिंग को बंद करने, नगर निगम कर्मियों को सातवां वेतनमान लागू करने, अनुकंपा पर बहाली आरंभ करने, निगम कर्मियों को पेंशन लागू करने और अंतर वेतन का भुगतान सहित अन्य मांग शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन