पहले 3.62 लाख की ठगी, 1930 पर शिकायत करते-करते खाते से फिर निकले 1.93 लाख, साइबर ठगी का अनोखा मामला

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

साइबर अपराधियों ने मोतिहारी के एक युवक के बैंक खाते से UPI के ज़रिए 5.55 लाख रुपये उड़ा दिए. चौंकाने वाली बात यह है कि साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के दौरान ही खाते से दोबारा 1.93 लाख रुपये निकाल लिए गए. यह घटना ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों और सतर्कता की ज़रूरत पर प्रकाश डालती है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर के एक युवक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने यूपीआई के जरिए करीब 5.55 लाख रुपये निकाल लिए. खाते से लगातार रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की, लेकिन शिकायत की प्रक्रिया चल ही रही थी कि खाते से दोबारा 1.93 लाख रुपये की निकासी हो गई. मामले में पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

UPI के जरिए खाते से निकाले 5.55 लाख रुपये

राजेंद्र नगर निवासी सुरज कुमार के एसबीआई खाते से अलग-अलग समय पर यूपीआई के माध्यम से कुल 5,55,569 रुपये की निकासी की गई. पीड़ित को जब खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली तो उसने तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.

आवेदन के अनुसार पहली शिकायत में करीब 3,62,533 रुपये की ठगी की जानकारी दी गई थी.

1930 पर शिकायत के बीच फिर निकले 1.93 लाख

पीड़ित ने बाद में दोबारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क किया. दूसरी शिकायत में खाते से 1,93,036 रुपये की अतिरिक्त निकासी का उल्लेख किया गया. यानी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के दौरान भी खाते से रकम निकलने का आरोप है.

इस घटना के बाद पीड़ित खाते में जमा शेष रकम की सुरक्षा को लेकर भी परेशान है.

खाते में लगातार होता रहा लेनदेन

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके एसबीआई खाते से यूपीआई के माध्यम से लगातार लेनदेन किया गया. उसे आशंका है कि साइबर अपराधियों ने खाते को निशाना बनाकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली.

पुलिस अब इन लेनदेन की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है.

UPI ID और रकम पहुंचने वाले खातों की जांच

साइबर इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस बैंक खाते से हुए सभी लेनदेन, संबंधित यूपीआई आईडी और रकम जिन खातों में पहुंची है, उनकी जांच कर रही है. ट्रांजेक्शन की कड़ियों को जोड़कर साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

1930 पर तुरंत शिकायत करना जरूरी

साइबर पुलिस के अनुसार ऑनलाइन ठगी की जानकारी मिलते ही 1930 पर तत्काल शिकायत करना जरूरी है. समय रहते शिकायत मिलने पर संबंधित लेनदेन पर कार्रवाई कर ठगी की रकम को रोकने या वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.

इस मामले में भी पीड़ित ने रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन इसी दौरान दोबारा रकम निकाले जाने का आरोप है.

यह भी पढ़ें: 7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब! बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन