ePaper

तुलसी दास रामधार के महान संत व परम भक्त थे : चंचल बाबा

Updated at : 11 Aug 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
तुलसी दास रामधार के महान संत व परम भक्त थे : चंचल बाबा

परम्बा शक्ति पीठ तथा मानस सत्संग समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तुलसी जयंती का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. परम्बा शक्ति पीठ तथा मानस सत्संग समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तुलसी जयंती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन चंचल बाबा ने किया. अपने उद्घाटन भाषण के दौरान कहा कि गोस्वामी तुलसी दास जी महाराज ने रामधार के महान संत था परम भक्त थे. वे सच्चे कर्मयोगी थे. उन्होंने कहा कि रामचरित मानस के रूप में ऐसा काव्य दिया है, जो युगों-युगों तक मानव का मार्गदर्शन करता रहेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानस सत्संग समिति के सचिव प्रो. रामनिरंजन पांडेय ने कहा कि गोस्वामी तुलसी दास सिर्फ संत और भक्त ही नहीं थे, बल्कि अपने युग के क्रांतिकारी कवि तथा लोकनायक भी थे. उनकी अमर रचना रामचरित मानस भारतीय संस्कृति, धर्मा और दर्शन का विश्वास ळै. वहीं उपाध्यक्ष प्रो. शोभाकांत चौधरी ने कहा कि विघटित मूल्यों के वर्तमान युग में तुलसी और उनका मानस ही हमारा सही मार्ग है. वहीं प्रो. सुरेशंचंद्र प्रसाद ने कहा कि तुलसी की दृष्टि में सच्चा धार्मिक और सही भक्त वहीं है, जो सभी में सम्भाव देखता हो. कार्यक्रम को उपेन्द्र पांडेय, प्रभात किरण, उपेन्द्राचार्य, राजकुमार, देवेन्द्र सिंह, ध्रुव मिश्र, सुरेश प्रसाद सिंह, अरुण मिश्रा ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन