चार इंस्पेक्टर व तीन थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर
जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए चार इंस्पेक्टर व तीन थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है
मोतिहारी. जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए चार इंस्पेक्टर व तीन थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि बेहतर विधि व्यवस्था व उपयोगिता को को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. पुलिस अंचल निरीक्षक सुगौली अनिल सिन्हा को मधुबन पुलिस अंचल निरीक्षक, मधुबन पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय को सुगौली पुलिस अंचन निरीक्षक, जिला आसूचना इकाई से इंस्पेक्टर निर्भय राय को हरसिद्धि थानाध्यक्ष तथा हरसिद्धि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नवीन कुमार को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है. वहीं पचपकड़ी थानाध्यक्ष अंजन कुमार को हरैया, हरैया थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह को राजेपुर व राजेपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार को पचपकड़ी का थानाध्यक्ष बनाया गया है. एसपी ने उक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर संबंधित थाने में योगदान करने का निर्देश दिया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए