घोड़ासहन: चोरी के मामले का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, मोबाइल व जेवर बरामद

Updated:
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश | Prabhat Khabar Network

घोड़ासहन पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों के साथ बरामद चोरी का सामान.

घोड़ासहन पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है. स्थानीय थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कीमती सामान भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Ghodasahan News: स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी का एक ओप्पो मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद की है.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भसेड़वा गांव निवासी विरण यादव के लिखित आवेदन पर घोड़ासहन थाना कांड संख्या 291/26 दर्ज किया गया था. मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मोहदीपुर (चिरैया) निवासी 19 वर्षीय कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया.

निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का सामान

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान कृष्णा कुमार की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद की गई. इसके बाद उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने दो अन्य कथित सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया.

दो अन्य सहयोगी भी गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के नोनौरा गांव निवासी 22 वर्षीय रमेश कुमार तथा ढाका थाना क्षेत्र के गहई निवासी 19 वर्षीय कमलेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है.

डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार निर्दोष, थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, पुअनि कुमारी पूजा, पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि मुन्ना कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.


विज्ञापन
Munendra Kumar

लेखक के बारे में

By Munendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन