घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये सात लाख की संपत्ति

Updated:
विज्ञापन

उत्तरी मधुबनी पंचायत अंतर्गत वार्ड पांच दुबे टोला गांव में मंगलवार की रात चोरों ने बन्द घर का ताला काट कर जेवरात, कपड़ा सहित करीब सात लाख रुपये की चोरी कर ली.

विज्ञापन

संग्रामपुर. थाना क्षेत्र के उत्तरी मधुबनी पंचायत अंतर्गत वार्ड पांच दुबे टोला गांव में मंगलवार की रात चोरों ने बन्द घर का ताला काट कर जेवरात, कपड़ा सहित करीब सात लाख रुपये की चोरी कर ली. गृहस्वामी कुमार सुधांशू उर्फ हिटलर दुबे ने बताया कि मोतिहारी में डेरा लेकर रहते हैं. वहीं प्रतिदिन मोतिहारी से अपने गांव विद्यालय आया करते हैं. साथ ही अपने घर की निगरानी भी करते है. मंगलवार की संध्या घर में घूमकर मोतिहारी चले गये. बुधवार को विद्यालय जाने क्रम में घर पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था. अंदर जाकर देखा तो सभी रूम का ताला कटा हुआ था. वहीं चोरों ने अलमीरा का भी ताला काटकर उसके अंदर रखे ब्रीफकेश निकाल कर उसमें रखे सोना, चांदी के सभी जेवरात, नगद पन्द्रह हजार, कीमती सभी कपड़ा की चोरी कर ली है. वहीं सभी समान बिखरा पड़ा था. हिटलर दुबे ने बताया कि चोरी गये सामानों की कीमत करीब सात लाख रुपये से ज्यादा है. वहीं थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ जांच में जुटे हैं. चोरो की पहचान की जा रही है. बेतिया से डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर भी जांच कराया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की ट���म ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन