महिला की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छिपाया

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही पंचायत भवन के पीछे स्थित गन्ना के खेत से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. बरामद शव सपही वार्ड 11 के दुखन मांझी की पत्नी सरिता देवी का है.
बंजरिया. बाइक दुर्घटना में जख्मी तीसरे युवक की भी मंगलवार की मौत इलाज के दौरान हो गई.मृत युवक रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव के जितेंद्र मांझी का पुत्र सुजीत कुमार उर्फ गुलटुन था. जबकि बाइक दुर्घटना में मौके पर ही दो युवकों की मौत पहले हो चुकी थी. मरने वाले में रामदेव मांझी का दामाद दिनेश मांझी व विकेश दास था.जिसे उसके परिजन दाह संस्कार कर दिए थे.मालूम हो कि सात नवंबर की अहले सुबह एक बाइक से छपवा की ओर से एक ही बाइक पर सुजीत कुमार, विकेश व दिनेश आ रहे थे.बाइक असंतुलित होकर बेलवा राय के समीप सड़क किनारे एक बिजली के पोल से टकरा गई. जिसमें मौके पर ही विकेश व दिनेश ने दम तोड़ दिया था. जबकि इलाज के दौरान सुजीत की हुई मौत के बाद छतौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










