पहली बार पंचायत की बेटी बनी एक दिन की मुखिया

Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड अंतर्गत गोढ़वा पंचायत में 26 जनवरी 2026 को नारी सशक्तिकरण की ऐतिहासिक मिसाल कायम हुई.

विज्ञापन

मोतिहारी. सदर प्रखंड अंतर्गत गोढ़वा पंचायत में 26 जनवरी 2026 को नारी सशक्तिकरण की ऐतिहासिक मिसाल कायम हुई. पूर्वी चंपारण जिले में यह पहली बार हुआ, जब किसी पंचायत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक किशोरी को एक दिन के लिए मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी गई. पंचायत की बेटी अनुष्का कुमारी ने पंचायत भवन पर ध्वजारोहण कर ग्राम सभा का संचालन किया. ग्राम सभा में लगभग एक हजार ग्रामीणों की उपस्थिति रही. इस दौरान बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण, पंचायत के सभी विद्यालयों में खेल कमेटी गठन, चारदीवारी निर्माण तथा इनडोर स्टेडियम निर्माण जैसे अहम प्रस्ताव पारित किए गए. एक दिन की मुखिया के रूप में अनुष्का की सक्रिय भूमिका ने सभी को प्रभावित किया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय, मेयर प्रीति गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने इस पहल को गांधी के ग्राम स्वराज और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया. गोढ़वा पंचायत के मुखिया राजू बैठा ने कहा कि इस प्रयोग का उद्देश्य पंचायत की बेटियों में शिक्षा, नेतृत्व और आत्मविश्वास का विकास करना है. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन