बालक को स्पेन के दंपति ने लिया गोद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर के बाईपास रोड स्थित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में दत्तकग्रहण समारोह के आयोजन शुक्रवार को किया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. शहर के बाईपास रोड स्थित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में दत्तकग्रहण समारोह के आयोजन शुक्रवार को किया गया.समारोह में बालक रौनक (काल्पनिक नाम) को डीएम सौरभ जोरवाल ने भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा. बालक के भावी माता-पिता स्पेन के रहने वाले हैं और दोनों स्पेन में प्राइवेट जॉब करते हैं. साल 2025 में यह पहला बच्चा है जिसे दत्तक ग्रहण के लिए सौंपा गया. वर्तमान में 0 से 6 आयु वर्ग के 8 शिशु विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान मेें आवासित हैं.इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अक्षय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे. बताया कि दत्तकग्रहण के लिए कोई भी दंपति केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर बच्चा गोद ले सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन