भारत को मजबूत बनाना है तो भाजपा को मजबूत करना होगा: राधामोहन
भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 पूरे देश में दो सितंबर से चलाया जा रहा है.
मोतिहारी . भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 पूरे देश में दो सितंबर से चलाया जा रहा है. इस क्रम में शनिवार को भारत सरकार के राज्य मंत्री आपूर्ति सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक अधिकारिता बीएल वर्मा व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह मुफस्सिल मंडल के रामसिंह छतौनी पंचायत के बूथ संख्या 63 पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि यदि भारत को मजबूत बनाना है तो भाजपा को मजबूत बनाना होगा. पूरे दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का गौरव निरंतर बढ़ा रहे हैं. उन्होंने 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा परिवार का सदस्य बनने का आह्वान किया. मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना,विधायक प्रमोद कुमार सहित योगेंद्र प्रसाद ओम प्रकाश भुवन, सरोज रंजन पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे. राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने चरखा पार्क का भी भ्रमण किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए