पताही के मंदिर से सीता माता की मूर्ति की हुई चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2024 9:41 PM
बख़री गांव के नागेश्वर बाबा श्री रामजानकी मंदिर से चोरों ने माता सीता की मूर्ति चोरी कर लिया है
पताही . थाना क्षेत्र के बख़री एवं नोनफरवा गांव में स्थित मंदिर से माता सीता की मूर्ति चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है . बख़री गांव के नागेश्वर बाबा श्री रामजानकी मंदिर से चोरों ने माता सीता की मूर्ति चोरी कर लिया है . वही नोनफरवा गांव के राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर से भी चोरों ने माता सीता माता की मूर्ति एवं घड़ी घँटा चोरी कर लिया है . बख़री मठ के पुजारी जनकधारी दास ने मंदिर से माता सीता के मूर्ति चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया है . वही नोनफरवा मंदिर के महंत ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर में पूजा अर्चना कर सोने चला गया . सुबह जब पूजा करने मंदिर में गया तो माता सीता की मूर्ति एवं घड़ी घँटा गायब था
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










