शराब तस्कर व पुलिस से हाथापाई , इनामी तस्कर हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कमाल पीपरा पंचायत वार्ड नंबर 14 बनकटवा गांव से 10 हजार के इनामी शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया.

विज्ञापन

पहाड़पुर . थाना क्षेत्र के कमाल पीपरा पंचायत वार्ड नंबर 14 बनकटवा गांव से 10 हजार के इनामी शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मलाही पुलिस बनकटवा गांव के शराब तस्कर बीरबहादुर पांडेय को पकड़ने गई थी.जहा मौके पर हीं उक्त शराब कारोबारी व उनके पुत्र मिलन सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया.पुलिस व शराब कारोबारी में हाथापाइ भी हुई. इसी बीच मौका मिलते ही शराब कारोबारी बीर बहादुर पांडेय पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया. इधर उक्त कारोबारी का पुत्र भी पुलिस गिरफ्त से भागना चाहा. तभी पुलिस ने दौड़कर मिलन को पकड़ लिया .सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घर वालों ने लाठी डंडा लेकर पुलिस पर हमला कर दिया. इसमें एक दो पुलिस जवान को हल्की चोटें भी आयी हैं. मामले में उक्त शराब कारोबारी के पुत्र -पुत्री व भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा शराब के साथ ई रिक्शा व एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रंजन कुमार सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकाम सामर्थ गोविंदगंज, हरसिद्धि पहाड़पुर अरेराज पुलिस कैंप कर रही है. पुलिस के अलुसार माले में तस्कर के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन